ट्रम्प चच्चा को हरा हिलेरी बनेंगी US नयी राष्ट्रपति

नई दिल्ली। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान शुरू हो गया है। भारतीय समय के अनुसार पहला वोट भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे न्यू हेम्शायर के डिक्शविल नॉच में डाला गया। अगले दिन यानी 9 नवंबर को सुबह 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। मंगलवार रात से ही नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। यूएसए के छोटे राज्यों से चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। रूरल न्यू रैंपशायर की 3 छोटी बस्तियों, जिनकी आबादी 100 या उससे भी कम है, में मिडनाइट पोलिंग की परंपरा पूरी की गई। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में पराम्परागत मिडनाइट पोलिंग में हिलेरी क्लिंटन के हाथ शुरूआती सफलता लगी है।
न्यूज वेबसाइट यूएसए टुडे के मुताबिक, इस मिडनाइट पोलिंग के परिणाम से डेमोक्रेटिक हिलेरी के प्रशंसक खुश हो सकते हैं। हिलेरी ने डिक्सविल नॉच, एनएच में डॉनल्ड ट्रंप को 2 के मुकाबले 4 वोटों से हरा दिया है। लिबर्टेरियन गैरी जॉनसन को एक वोट मिला। हालांकि मुख्य वोटिंग भारतीय समयानुसार शाम करीब 4:30 बजे शुरू होने की उम्मीद है। बुधवार सुबह 9.30 बजे या 10 बजे तक तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
दूसरे अपेक्षाकृत बड़े कस्बे हाट्र्स लोकेशन में क्लिंटन ने ट्रंप को 17 के मुकाबले 14 वोटों से हराया है। जॉनसन को यहां से 3 जबकि सैंडर्स और जॉन को एक-एक वोट मिले हैं। न्यू हैंपशायर के कानून के मुताबिक, 100 से कम वोटों वाले समुदाय को अधिकार है कि वे आधी रात को वोटिंग शुरू कर सभी रजिस्टर्ड वोटों के पोल हो जाने के बाद वोटिंग बंद कर सकते हैं। न्यू हैंपशायर के इन तीन कस्बों में से डिक्सलिे नॉच सबसे अधिक फेमस है। 2011 में बंद हो गए बालसम्स ग्रैंट रिजॉर्ट होटल के संस्थापक नील टिलोस्टॉन ने 1960 में डिक्सविले में मिडनाइट वोटिंग शुरू की थी। तब उनका उद्देश्य रिजॉर्ट के लिए पब्लिसिटी इकट्ठा करना था। डिक्सविले के सभी वोटर इसी रिजॉर्ट के कर्मचारी हैं!

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचन देश के मतदाताओं द्वारा परोक्ष तरीके से होता है। यानी मतदाता एक निर्वाचक मंडल का चुनाव करते हैं। यह निर्वाचक मंडल राष्ट्रपति का चुनाव करता है। अमेरिकी कांग्रेस के दो सदन हैं। प्रतिनिधि सदन, जिसमें 435 सदस्य हैं जबकि सीनेट में 100 सदस्य हैं। कोलंबिया को मिलाकर कुल सदस्यों की संख्या 538 हो जाती है। यही 538 सदस्य राष्ट्रपति का चुनाव करते हैं। जिसे 270 या इससे ज्यादा वोट मिलेंगे, वह राष्ट्रपति बन जाएगा। बहुमत हासिल करने के लिए 538 में 270 वोट हासिल करना जरूरी है। 270 इलेक्टोरल कॉलेज वोट पाने वाला उम्मीदवार राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करता है।

on Tuesday, 8 November 2016 | , | A comment?

भारत की जनता के बायकॉट से धड़ाम हुआ चीन, 6 साल पीछे पहुंचा। भारत के कदमो में गिरेगा चीन

बीजिंग (28 अक्टूबर):भारत में चीनी सामानों के बायकॉट का असर ड्रैगन के मुद्रा पर भी देखा जा रहा है। चीन की मुद्रा युआन की केंद्रीय समता दर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह वर्षो के सबसे निचले स्तर तक पहुंच गई है। चाइना फॉरेन एक्सचेंज ट्रेड सिस्टम के मुताबिक आन की केंद्रीय समता दर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 122 आधार अंक घटकर 6.7858 हो गई है।

डॉलर के मुकाबले युआन का केंद्रीय समता मूल्य प्रत्येक कारोबारी दिन अंतरबैंक बाजार खुलने से पहले बाजार के विविध घटकों द्वारा पेश मूल्य के भारित औसत के बराबर होता है।

on Friday, 28 October 2016 | | A comment?

भारत का नहले पे दहला, 48 घंटे के भीतर पाकिस्तान को दिया दूसरा झटका। गिर्गिराया पाकिस्तान।

नई दिल्ली| भारत ने इस्लामाबाद स्थित अपने उच्चायोग के एक कर्मचारी को ‘अवांछित’ घोषित किए जाने के लिए शुक्रवार को पाकिस्तान की निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में सहायक कार्मिक और कल्याण अधिकारी सुरजीत सिंह को अवांछित घोषित करते हुए उन्हें परिवार सहित निष्कासित करने का पाकिस्तान का कदम अफसोसनाक व निंदनीय है।”



भारतीय उच्चायोग के अधिकारी को हटाने का मामला

बयान के अनुसार, “पाकिस्तान सरकार ने पूरी तरह निराधार व साक्ष्य रहित इस आरोप के अतिरिक्त कुछ भी पेश नहीं किया है कि उनकी गतिविधियां कूटनीतिक मानदंडों के अनुरूप नहीं थीं। भारत सरकार, पाकिस्तान के इस कदम की निंदा करती है।”
पाकिस्तान का यह कदम भारत में पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी महमूद अख्तर को गुरुवार को जासूसी नेटवर्क चलाने के आरोप में हिरासत में लिए जाने के कुछ घंटों बाद आया।
भारतीय विदेश सचिव एस. जयशंकर ने पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब कर वीजा अधिकारी अख्तर को 48 घंटे के भीतर वापस भेजने को कहा था।
जवाबी कदम के तौर पर गुरुवार शाम को पाकिस्तान के विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त गौतम बंबावले को तलब किया और भारतीय उच्चायोग के अधिकारी सुरजीत सिंह को अवांछित घोषित करते हुए शनिवार तक देश छोड़ने के लिए कहा।
विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया, “यह स्पष्ट है कि यह कदम बीते दिन पाकिस्तान उच्चायोग के कर्मचारी महमूद अख्तर को दिल्ली में भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने पर हिरासत में लिए जाने के बाद सोच-समझकर उठाया गया।”

दुखद: भारतीय जवान का सिर कट कर ले गए पाक सैनिक।

श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी के साथ सटे मच्छल सेक्टर में शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना, अल-बदर और जैश के संयुक्त बैट (बॉर्डर एक्शन टीम) दस्ते के हमले में सेना का जवान शहीद हो गया। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी भी मारा गया, लेकिन अन्य आतंकी वापस भाग निकले।
जाते हुए वे शहीद सैन्यकर्मी के शव को अंग-भंग कर गए। हालांकि सूत्रों ने आतंकियों द्वारा शहीद जवान का सिर काटे जाने का दावा किया है, लेकिन रक्षा मंत्रालय ने इस पर कुछ भी कहने से इन्कार करते हुए सिर्फ शव के अंग भंग करने की पुष्टि की है।
शहीद जवान की पहचान 17 आरआर (17 सिख रेजिमेंट) के राइफलमैन मंदीप सिंह के रूप में हुई है। इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग ने इस बर्बरता पर पाकिस्तान सरकार से विरोध जताया है। गौरतलब है कि आठ जनवरी 2013 को पाकिस्तानी सेना राजपूत राइफल्स के जवान हेमराज का सिर काट ले गई थी।
पाकिस्तानी सेना की निगरानी में हमला मच्छल सेक्टर के अंतर्गत बज्जर इलाके में बिल्कुल एलओसी पर देर शाम हुआ। जवानों का एक दल गश्त करते हुए अग्रिम चौकी की तरफ जा रहा था। तभी झाड़ियों में घात लगाकर बैठे पाकिस्तानी सेना के बैट दस्ते ने हमला कर दिया। इससे एक जवान शहीद हो गया।
अन्य जवानों ने जवाबी फायर किया। इसमें एक आतंकी मारा गया। इस दौरान सीमा पार पाकिस्तान से भारतीय चौकियों पर गोलाबारी शुरू हो गई। 24 घंटे के भीतर भारतीय सरहद में घुसकर किया गया यह बैट का तीसरा हमला है। गत गुुरुवार को भी बैट दस्ते ने मच्छल के साथ सटे टंगडार सेक्टर में गोंडा पोस्ट के इलाके में सैन्य गश्तीदल पर हमला किया था।


सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने दावा किया है उसने हफ्ते भर में जवाबी कार्रवाई करते हुए सीमापार 15 पाकिस्तानी रेंजर्स को मार गिराया है। बीएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक अरुण कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर लगातार हो रहे संघर्षविराम उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।
अरुण कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी सेना भी मोर्चे पर आ गई है और रेंजर्स के साथ मिलकर गोलाबारी कर रही है। पाकिस्तान सेना द्वारा इस्तेमाल किया गया गोला-बारूद इसका सुबूत है।

दो नागरिकों की मौत

सीमा पर शुक्रवार को भारतीय चौकियों व रिहायशी इलाकों पर पाकिस्तान की भारी गोलाबारी में पुंछ में एक महिला व अखनूर में एक किशोर की भी जान चली गई।
बता दें कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर 50 से अधिक भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए 82 एमएम व 120 एमएम के बड़े मोर्टार दाग रहा है। सीमा सुरक्षा बल ने भी पाक की गोलाबारी का करारा जवाब दिया। इसमें पाकिस्तानी इलाके में काफी नुकसान हुआ है।