कई घंटों तक ATM लाइन में लगने के बाद नहीं मिले पैसे तो युवती ने गुस्से में उतार दिए अपने कपड़े

नई दिल्ली। मयूर विहार फेज-3 में एटीएम लाइन में लगी एक युवती गुस्से में अपना कपड़ा उतार दिया। युवती काफी लम्बे समय से इंतजार कर रही थी। लम्बी लाइन होने की वजह से वो काफी थक गई तो उसने विरोध स्वरूप गुस्से में आकर अपना टॉप उतार दिया। युवती ने जिस प्रकार से सरकार और उसके नोटबंदी का विरोध किया उस लोग भौचक रह गए।
घटना के तुरंत बाद पुलिस आ गई। पुलिस द्वारा युवती को गाजीपुर थाना ले जाया गया जहां उसे काफी समझा-बुझा गया और दोबारा उसे एटीएम ले जाकर उसे पैसे दिलाए गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने मीडिया को बताया कि युवती काफी देर से खड़ी थी और अचानक से उसने अपना कपड़ा उतार दिया। कुछ ही दूरी पर मौजूद लेडी पुलिस मौके पर पहुंची और उसने युवती को कपड़े पहनाए। उसके बाद उसे गाजीपुर थाने ले जाया गया। बाद में उसे एक्सिस बैंक के एटीएम ले जाकर पैसे दिलवाए गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना था कि कई घंटे लाइन में लगने के बाद भी पैसे नहीं मिल रहे हैं। आज रविवार का पूरा दिन लाइन में लगे-लगे बीत गया। दिल्ली में एटीएम पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। देशभर से आ रही खबरों के मुताबिक, रुपये निकालने के लिए लोग बैंक एटीएम और डाकघरों में लाइनों में लगे हैं।

on Sunday, 13 November 2016 | A comment?

नोट बदलने पहुंची लड़की तो भीड़ ने उसकी जिंदगी ही बदल दी

गुना। कालापाठा क्षेत्र की कुछ महिलाएं भारतीय स्टेट बैंक में शनिवार दोपहर जब अपने पुराने 500 और 1000 के नोट बदलने पहुंचीं, तो बैंक में उन्हें अपने साथ ठगी करने वाली युवती भी लाइन में लगी नजर आ गई। बस फिर क्या था उक्त महिलाओं ने तुरंत 100 नंबर पर पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया और उक्त युवती को पकड़कर कैंट थाने ले आईं।

एसआई बबीता कटारिया ने बताया कि कालापाठा क्षेत्र की करीब 11 महिलाओं ने उक्त युवती पर आरोप लगाया है कि एक वर्ष पहले युवती और उसके इंदौर निवासी साथियों ने स्वसहायता समूह के नाम पर 1300-1300 रुपए लेकर 25 हजार रुपए लोन देने की बात कही थी। इसके बाद उक्त कंपनी के कर्मचारी रुपए लेकर भाग गए और जो चेक हमें दिए थे, वह बैंक में बाउंस हो गए।
महिलाओं ने बताया कि उक्त युवती भी तब से ही गायब थी। महिलाओं ने तब इस मामले की लिखित शिकायत भी कैंट पुलिस को की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में युवती का कहना है कि वह तो इंदौर की उक्त कंपनी में 7 हजार रुपए की वेतन पर काम करती थी। युवती गुना में ही निवास करती है। शनिवार को पुराने नोट बदलने बैंक पहुंची, तो उक्त महिलाओं ने पकड़ लिया। बहरहाल मामले की जांच में कैंट पुलिस जुट गई है।

केजरीवाल ने कहा नोटों का फैसला वापस ले मोदी

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने नोटबंदी के फैसले पर रविवार शाम को प्रेस वार्ता की। अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि लोग भूखे मर रहे हैं। देशभर में इमरजेंसी जैसे हालात बन रहे हैं। प्रधानमंत्री को देश से माफी मांगनी चाहिए। 

केजरीवाल ने कहा, पीएम मोदी ने पहले 2 दिन बोला था अब 50 दिन के लिए बोल रहे हैं। जनता 50 घंटे भी नहीं रुक सकती। पीएम मोदी ने चुनाव के समय देश की जनता से स्विस बैंक से काला धन वापस लाने का बाद किया था, उसका क्या हुआ?। सरकार ने ब्लैकमनी के खिलाफ कार्रवाई करने का नाटक किया और नाटक से जनता का पेट नहीं भरता। 
केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी अहंकार छोड़िए और नोटबंदी का फैसला वापस ले लीजिए। अगर सरकार चाहे तो इंतजाम पुख्ता कर नियम वापस से लागू कर दे। उन्होंने कहा कि इस फैसले से पूरे देश में पैनिक हो गया है। मोदी के भाषण पर बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि पीएम की भाषा सुनकर दुख हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को लाइन में खड़े होकर देखना चाहिए।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के पास कोई रोड मैप नहीं है। चुनाव से पहले अगर पीएम बता देते कि वे सरकार में आने के बाद 500 व 1000 के नोट बंद करेंगे तो लोग उन्हें वोट न देते। अरविंद केजरीवाल ने नकली करेंसी पर बोलते हुए कहा कि नकली नोट बनाने वाले वैसे ही बैठे हैं, उनपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

पीएम मोदी का पलटवार: जब आपने चवन्नी बंद की थी तो मैंने पूछा था?

कर्नाटक : प्रधानमंत्री मोदी गोवा में देशवासियों को संबोधित करने के बाद कर्नाटक लिंगायत एजुकेशन सोसाइटी (केएलई) के शताब्दी समारोह में बेलगाम पहुंचे।

पीएम मोदी का कांग्रेस पर पलटवार
कर्नाटक के बेलगाम में मोदी ने समारोह में कहा,’राजनीतिक दल भी 100 साल नहीं चल पाते, परिवार भी नहीं बचते। कल्पना कर सकते हैं एक संस्था के 100 साल तक चलने की।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि वह चाहते हैं कि 2020 के ओलंपिक में केएलई देश के लिए कुछ गोल्ड मेडल जीते। मुझे लगता है आप कर सकते हैं।

मोदी ने दुनिया की 100 यूनिवर्सिटी में भारत की एक भी यूनिवर्सिटी न होने पर भी चिंता जताई। पीएम मोदी ने 500 और 1000 के नोट चलन से बाहर करने पर कहा,’सरकार ईमानदार लोगों को तकलीफ देना नहीं चाहती।’ उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा,’कांग्रेस के लोग कह रहे हैं 100 और 500 के नोट बंद क्यों किए। आपने जब चवन्नी बंद की थी तो मैंने पूछा था।’