जो खानदान न संभाल सके वे प्रदेश क्या संभालेंगे: असदउद्दीन ओवैसी

आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद असदउद्दीन ओवैसी ने सूबे की सत्तारूढ़ सपा सरकार, मुलायम परिवार, भाजपा और आरएसएस पर अपने ही अंदाज में जमकर हमला बोला। अमरोहा के जेएस हिंदू कालेज मैदान में मंगलवार को हुई जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा जो सरकार खानदान न संभाल सके, वह प्रदेश क्या संभालेगी। सपा में चल रहे घमासान पर भी चुटकी ली। बोले बेटा बाप की साइकिल पंक्चर कर रहा है तो चाचा टायर खींच रहा है। एक दूसरे में खींचतान चल रही है। सपा यादव परिवार है। मुजफ्फरनगर के दंगे में मारे गए मुस्लिमों के लिए सपा सरकार ने कुछ नहीं किया। जनता बीजेपी को कहेगी तलाक-तलाक-तलाक
असदउद्दीन ओवैसी ने तीन तलाक के मुद्दे पर कहा- मुसलमान कभी भी शरीयत में दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं करेगा। कहा कि यूपी में चुनाव नजदीक हैं, इसलिए भाजपा तलाक को मुद्दा बना रही है। मुल्क को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहती है, मगर यहां की अवाम मुल्क की ताकत, खूबसूरती, पहचान व भाईचारे को कभी खत्म नहीं होने देगी। हिंदुस्तान की अवाम उसकी साजिशों को नाकाम करके रहेगी। यूपी चुनाव में जनता बीजेपी व आरएसएस को तलाक-तलाक-तलाक कहेगी।
महबूब अमरोहा के लिए नासूर बन गए हैं 
कैबिनेट मंत्री और स्थानीय नेता महबूब अली पर भी  हमला बोलते हुए कहा कि मेरे महबूब तो महबूब हैं, बेटा कब्रिस्तानों की जमीन तक नहीं छोड़ता। अमरोहा के लिए महबूब नासूर बन गए हैं। अमरोहा के जेएस हिंदू कालेज मैदान में मंगलवार को हुई जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि जामा मस्जिद के बाहर बारिश का पानी भर जाए तो लोगों को नमाज पढ़ने के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। ये अमरोहा का विकास है। शिक्षा मंत्री रहते हुए एक यूनिवर्सिटी तक नहीं बनवा पाए, ऐसे मंत्री से क्या विकास की उम्मीद कर सकोगे।

on Tuesday, 15 November 2016 | A comment?

अब Airtel के सारे नंबर होंगे बंद

INDIA की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बड़े कर्जे में डूबने वाली है। अगर ऐसा हुआ तो कंपनी को सारी सर्विस बंद करनी पड़ेगी।भारतीय एयरटेल कंपनी द्वारा स्पेक्ट्रम खरीने के चलते दो अरब डॉलर (करीब 13,300 करोड़ रुपए) तक का कर्ज बढ़ सकता है। लेकिन परिचालन और कार्यविधियों के मौद्रीकरण से मिलने वाले नकदी प्रवाह से इस स्तर में अगले छह-बारह महीनों में कमी आने की उम्मीद है। यह जानकारी मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस ने अपनी एक रिपोर्ट में दी।
देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने हाल में खत्म हुई स्पेक्ट्रम नीलामी में 14,244 करोड़ रुपए में 173.8 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम खरीदा है। उसने 1800 मेगाहर्ट्ज, 2100 मेगाहर्ट्ज और 2300 मेगाहर्ट्ज बैंड में स्पेक्ट्रम खरीदा है और अब उसके पास सभी सर्किलों में 3जी और 4जी स्पेक्ट्रम है।


मूडीज के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ रिण अधिकारी एन्नालिसा डिचियारा ने कहा कि स्पेक्ट्रम की कीमत अदा करने के लिए एयरटेल का कर्ज यद्यपि दो अरब डॉलर बढ़ जाएगा लेकिन यह लघु अवधि में ही सामान्य हो जाएगा क्योंकि परिचालन और कार्यविधियों के मौद्रीकरण से मिलने वाले नकदी प्रवाह से अगले छह से बारह महीनों में उसके रिण स्तर में कमी आने की उम्मीद है।
मूडीज का मानना है कि कंपनी स्पेक्ट्रम के लिए टुकड़ों में 12 महीनों में भुगतान का विकल्प चुनेगी। इसमें उसे 50 प्रतिशत धन पहले चुकाना होगा जो 7,100 करोड़ रुपए बनता है। इसकी व्यवस्था मुख्यत: रिण से की जाएगी। बाकी धन 10 वार्षिक किस्तों में चुकाया जाना है। भारतीय इन्फ्राटेल का शेयरों के हिसाब से बाजार मूल्य 11 अक्तूबर को 69,800 करोड़ रुपए था। इसमें भारती की हिस्सेदारी का बाजार मूल्य 50,200 करोड़ रुपए (7.5 अरब डालर) बनता है।

अब नोट बदलवाने वालों की उंगली पर लगेगी स्याही, बार-बार बदलने वाले हैं भ्रष्टाचारी

पुराने नोट बदलने और एटीएम से पैसे निकालने में आ रही दिक्कतों के बीच सरकार ने भरोसा दिलाया है कि देश में नकदी की कोई कमी नहीं है.
आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग कर बताया कि नोटबंदी के बाद बार-बार बैंक में पैसा बदलवाने के लिए पहुंच रहे लोगों के खिलाफ अब सरकार ने कार्रवाई करने का फैसला किया है.
उन्होंने बताया कि बार-बार पैसे बदलने आ रहे लोगों की अब पहचान की जाएगी. इसके अलावा काला धन जमा कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
प्रेस ब्रीफिंग की बड़ी बातें:-
बार-बार नोट बदलने वालों पर कार्रवाई होगी. ऐसे लोगों की वजह से लंबी कतारें लग रही हैं.
कैश लेने वालों की उंगली पर मतदान की तरह निशान लगेगा. आज से बड़े शहरों में स्याही वाली व्यवस्था शुरू हो रही है.
जन-धन खाते में किसी और का पैसा न डालें. ऐसे खाते पर सरकार पैनी नजर रख रही है. इनमें काला धन आने पर कार्रवाई होगी.
जन-धन खाते में जमा की जाने वाली राशि की सीमा तय की गई. अब केवल 50 हजार ही जमा होंगे. वैध पैसा जमा करने वालों को कोई असुविधा नहीं होगी.
नया नोट थोड़ा रंग छोड़ सकता है. नया नोट अगर रंग नहीं छोड़ रहा है तो जाली नोट का संकेत है.
देश में नमक की कोई कमी नहीं. सोशल मीडिया पर गलत तस्वीरें डाली जा रही हैं. लोग अफवाहों पर ध्यान ना दें.
कर्मचारियों की हड़ताल की बात झूठी.
सरकारी अस्पताल पुराने नोट लेंगे.
शादी में शगुन के लिए चेक का इस्तेमाल करें.
धार्मिक स्थानों से अपील है कि वो चढ़ावे के तौर पर चढ़ने वाले छोटे नोटों को तत्काल बैंकों में जमा कराएं ताकि करेंसी की मात्रा बढ़े.
देश में नकदी की कोई कमी नहीं. ब्रांच पोस्ट ऑफिसों और जिला सहकारी बैंकों में नकदी की उपलब्धता भी बढ़ाई गई है.









नोट बदलने बैंक पहुंचीं हीराबेन, कांग्रेस बोली- पीएम ने मां को भी लाइन में लगा दिया update @ 2:40

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मंगलवार को नोट बदलवाने के लिए बैंक पहुंची। गुजरात के गांधीनगर के ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में वह करीब 4500 रुपए जमा कराने पहुंची।  उन्होंने बकायदा लाइन में लगकर नोट बदलवाएं। इस दौरान बैंक में सीनियर सिटिजन को मिलने वाली सुविधा दी गई। बताते चलें कि हीराबेन की उम्र 97 साल है और उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत होती है।