सरकार का ऐलान, बंद होंगी शराब की दुकानें, अब नहीं बिकेगी शराब


सरकार का ऐलान, बंद होंगी शराब की दुकानें, अब नहीं बिकेगी शराब

   

 
NEW DELHI : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान कर कहा कि राज्य में नर्मदा के किनारे चल रही शराब की दुकानों को वह बंद करेंगे।

अगले वित्त वर्ष से इन शराब की दुकानों की नीलामी नहीं होगी। इसके साथ ही नर्मदा के किनारे बसे गांव में लोगों से नशामुक्त गांव का संकल्प पत्र भी भरवाया जाएगा।

शिवराज सोमवार को जबलपुर के पास बरगी में नर्मदा सेवा यात्रा में शामिल हुए। बाद में उन्होंने वहां एक जनसभा को भी संबोधित किया। नर्मदा यात्रा 11 दिसम्बर को नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक से शुरू हुई थी। आज इस यात्रा का 16वां दिन था। इस सभा में शिवराज ने खुद लोगों को नर्मदा शुद्धि के लिये संकल्प भी दिलाया।

शिवराज सिंह चौहान ने हजारों लोगों के बीच यह ऐलान किया कि नर्मदा का जल सब नदियों में सबसे अच्छा और पवित्र है। उन्होंने लोगों को बताया कि पूरे प्रदेश में किस तरह नर्मदा को गंदा किया जा रहा है। उनकी सरकार क्या कदम उठाने वाली है। शिवराज ने ऐलान किया कि अब नर्मदा में न तो मुर्दों को प्रवाहित करने की अनुमति होगी और न ही देवी और गणेश की मूर्तियों के विसर्जन की। नर्मदा के किनारे बसे सभी प्रमुख गांवों और शहरों में सरकार श्मशान घाट बनवाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे खुद आगे आकर ऐसा करने वालों को रोकें। सरकार उनकी मदद करेगी।

नर्मदा के तट पर शिवराज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जिक्र करना नहीं भूले। उन्होंने मोदी के स्वच्छता अभियान का उल्लेख किया और नर्मदा के किनारे रह रहे लोगों से अपील की कि सुबह उठ कर नर्मदा के किनारे निवृत्त होने की वजह घरों में शौचालय बना कर उनका इस्तेमाल करें।

11 दिसम्बर को शुरू हुई नर्मदा सेवा यात्रा 11 मई तक चलेगी। नर्मदा के दोनों तटों पर यह यात्रा कुल 3,344 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस यात्रा में सरकार फिलहाल सारथी की भूमिका में है।

.....

on Wednesday, 28 December 2016 | 1 comment

2019 में आम आदमी पार्टी की आंधी में उड़ेगी मोदी सरकार : केजरीवाल

पता नहीं कहा से लाता है ये हाई क्वालिटी का गांजा।
25dec को जब आज तक ने इनसे 2019 की तयारी के बारे में पुचा गया तो खुद देखिये क्या जवाब था इनका।

on Saturday, 24 December 2016 | A comment?

पाक चैनल की एंकर मोदी को दे रही है धमकी, सुनकर लोटपोट हो रहे हैं लोग: देखें विडियो

नई दिल्ली – पाकिस्तान एक बार फिर अपनी एक महिला पत्रकार कि ‘बेवकूफी’ की वजह से चर्चा में है। इस बार पाकिस्तान कि इस महिला पत्रकार ने पीएम मोदी के लिए कुछ ऐसा और इस अंदाज में कहा है कि उसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकाते हुए नजर आ रही है। महिला पत्रकार पीएम मोदी को धमकाते हुए कहती है कि 'आपको कितनी बार समझाया है शोलों से न खेलो जल जाओगे, बारूद से न खेलो नेस्तानाबूद हो जाओगे।' वह कहती हैं कि हम नहीं चाहते कि लोग किताबों में पढ़ें, 'एक था भारत एक था मोदी।' Pakistani anchor warning PM Modi.

न्‍यूज एंकर ने दी धमकी पर हो गई कॉमेडी –

पाकिस्‍तानी न्‍यूज चैनल ने चर्चा में आने का बेहद ही नायाब तरीका ढूंढा है। चैनल की एंकर के पास कोई विशेष मुद्दा नहीं बचा तो उन्‍होंने भारत और मोदी को धमकाना ही शुरु कर दिया। स्‍टूडियो में बैठे-बैठे मेज पर पेन पटक कर इस एंकर ने जिस अंदाज में भारत और पीएम मोदी को धमकी दी है, उसे सुनकर और देखकर डर कम हंसी ज्यादा आती है। मैडम ने तो भगवान हनुमान को भी नहीं छोड़ा। वो कहती हैं अगर हमें गुस्सा आ गया तो न मान होगा, न हनुमान होगा।

खूब वायरल हो रहा है ये  वीडियो –

इस विडियो को पाकिस्तानी मूल के फेमस पत्रकार और लेखक तारेक फतह ने शेयर किया है। उसके बाद से यह विडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। ऐसे बे सिर- पैर कि धमकी देने के पीछे चैनल का मकसद चर्चा में आना ही रहा होगा, लेकिन यह एक कॉमेडी वीडियो बन जाएगा इसकी कल्पना भी इन नोहतरमा ने नहीं कि होगी। उनकी यह चाल उल्‍टी पड़ गई। धमकी भरा यह संदेश कब कॉमेडी में परिवर्तित हो गया...यह तो मोहतरमा को भी नहीं पता था।

on Thursday, 8 December 2016 | A comment?

पीएम मोदी ने किया सबसे बड़़ा घोटाला : अरविंद केजरीवाल

मेरठ। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को मेरठ में जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।

एक जनसभा में केजरीवाल ने कहा कि नोटबंदी के नाम पर पीएम मोदी ने अब तक का सबसे बड़ा घोटाला किया है। अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए नोटबंदी की गई। इससे पहले भाजपाईयों ने केजरीवाल को काले झंडे दिखाए।
गढ़ रोड पर आयोजित रैली में अरविंद केजरीवाल के निशाने पर पूरी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे। केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी के नाम पर आठ लाख करोड़ रुपए का घोटाला किया है।
अपने उद्योगपति मित्रों का कर्जा माफ करने के लिए 30 दिसंबर तक पुराने नोट जमा करने का समय दिया, जिससे 14 लाख करोड़ रुपए का कर्जा माफ किया जा सके।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री केवल उद्योगपतियों का ही कर्ज माफ कर रहे हैं, जबकि किसानों का कर्जा माफ करना चाहिए। जनता मोदी को वोट देकर पछता रही है।
आप संयोजक ने इस बार के यूपी चुनावों में लोगों से नरेंद्र मोदी को वोट नहीं देने की अपील की। केजरीवाल ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री को वाकई आम आदमी की चिंता है तो किसानों का कर्जा माफ करें।
गुजरात के मुख्यमंत्री रहते नरेंद्र मोदी ने कई समूहों से पैसा लिया है। यह इनकम टैक्स विभाग की फाइलों में दर्ज है। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल को मेरठ में घुसते ही काले झंडे दिखाए। जिसके बाद रोड शो रद्द कर दिया गया।