अभी-अभी: मुंबई में भयानक ट्रेन हादसा, पटरी से उतरे लोकल ट्रेन के डिब्बे
NEW DELHI: भारत में रेल हादसों का दौर जारी है। आए दिन कहीं ना कहीं से रेल हादसे की खबर आ रही है। अकेले कानपुर में तो दो बार भयंकर ट्रेन हादसा हो गया है।
अब ताजा खबर मुंबई से आ रही है। मुंबई के कल्याण में लोकल ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए हैं।
कुर्ला-अमरनाथ फास्ट लोकल ट्रेन के डिब्बे कल्याण और बिटठलवाड़ी के बीच ट्रेक से उतरे। डिब्बों के उतरते ही लोगों में हड़कंप मच गया।
Mumbai: 5 coaches of Kurla-Ambernath local derailed; No injuries reported; Services on Kalyan-Karjat suspended; Restoration work underway. pic.twitter.com/eyrh8R574b
— ANI (@ANI_news) December 29, 2016
हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह 5:53 पर कल्याण-विट्ठलवाड़ी के बीच हुआ जब कुरला-अंबरनाथ लोकल ट्रेन के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के कारण रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है।
नोटबंदी के खिलाफ लालू प्रसाद का धरना, नीतीश और कांग्रेस ने किया किनारा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 500 और 1000 रुपये के नोट को बंद करने के फैसले के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बुधवार को पटना में धरने पर बैठे और केंद्र सरकार की नोट बंदी के फैसले का जमकर विरोध किया.
लालू ने एक और जहां नोटबंदी के फैसले को तुगलकी फरमान करार दिया वहीं दूसरी ओर इसे पूरे तरीके से असफल करार दिया. हालांकि, नोट बंदी के खिलाफ लालू के इस धरना प्रदर्शन से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कांग्रेस के तमाम नेताओं ने किनारा कर लिया.
नीतीश और कांग्रेस द्वारा लालू के धरना प्रदर्शन से किनारा करने के बाद एक बार फिर साफ हो गया कि किस तरीके से नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्षी दलों में एक राय नहीं है. पढ़िए लालू के भाषण की मुख्य बातें-
1. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक गुलामी की तरफ बढ़ रहा है.
2. चुनाव से पहले मोदी ने सभी लोगों के बैंक खाते में 15 लाख जमा कराने का वादा किया था जो पूरा नहीं हुआ है.
3. इस तरीके से बंदर एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर छलांग लगाता है उसी तरीके से प्रधानमंत्री मोदी नोट बंदी पर एक बयान के बाद दूसरा बयान देते हैं.
4. जिस तरीके से हम लोगों ने बीजेपी को बिहार में हराया था उसी तरीके से उत्तर प्रदेश में भी बीजेपी की भारी हार होगी.
5. देश तानाशाही राज की तरफ बढ़ रहा है.
6. जो 105 लोग नोट बंदी के बाद बैंक की कतारों में खड़े होने की वजह से मौत हो गई है उनको लेकर प्रधानमंत्री मोदीने अब तक एक भी संवेदना के शब्द नहीं कहा है.
7. लोग कहते हैं कि नोट बंदी के विरोध को लेकर मैं अलग-थलग पड़ गया हूं पर ऐसा नहीं है. कांग्रेस भी नोट बंदी के खिलाफ है.
8. नीतीश कुमार ने भी कहा है कि वह 50 दिनों के बाद नोट बंदी को लेकर समीक्षा करेंगे.
9. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जो भ्रष्टाचार के आरोप प्रधानमंत्री मोदी पर लगाए हैं उस पर प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए की उन्होंने वाकई में 40 करोड़ रिश्वत लिया है या नहीं. अगर प्रधानमंत्री इससे इनकार करते हैं तो उन्हें राहुल गांधी पर मानहानि का दावा करना चाहिए.
10. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नोट बंदी पर विरोध सराहनीय है.
11. 50 दिन का समय बीत चुके हैं और प्रधानमंत्री मोदी को अपने लिए चौराहा ढूंढ लेना चाहिए जहां पर वह जनता के द्वारा सजा पा सके.
12. नोट बंदी के मुद्दे पर जल्द एक रैली का आयोजन करूंगा जिसमें राष्ट्रीय और क्षेत्रीय नेताओं को बुलाऊंगा.
भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ FIR, पार्टी पर लग सकता है बैन
ममता बनर्जी ने इस खबर को दिखाने के लिए सुधीर चौधरी और ज़ी न्यूज़ पर करवा दी गैर जमानती FIR
जी न्यूज़ के पत्रकार सुधीर चोधरी पर और पूजा मेहता पर पश्चिमी बंगाल में बिना ज़मानती धारा के अंतर्गत FIR हो गयी है क्यूँकि उन्होंने बंगाल दगों की ख़बर को कवर किया था । सुधीर ने अपने ट्वीटर हैंडल से ख़ुद ये जानकारी दी है । पहले पढ़ें उनका ट्वीट…
सुधीर ने बताया कि मुझ पर और जी न्यूज़ के एक और पत्रकार पर FIR की गयी है क्यूँकि हमने धुलगढ़ के दगों की रिपोर्टिंग की थी ।

