अमेरिका में अबकी बार 'ट्रंप सरकार'।बधाई हो...

वॉशिंगटन
अमेरिका में राष्‍ट्रपति चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलरी क्लिंटन  को हराकर अमेरिका के नए राष्ट्रपति बन गए हैं। शुरुआती रुझान में क्लिंटन ट्रंप पर भारी नजर आ रही थीं लेकिन कुछ ही समय बाद ट्रंप ने बाजी पलटते हुए हिलेरी को चारों खाने चित कर दिया। उनकी इस जीत को ऐतिहासिक बताया जा रहा है। वो अमेरिका के अब तक के सबसे उम्र-दराज राष्ट्रपति होंगे।

इस चुनाव में लगभग 20 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इनमें से तीन करोड़ 50 लाख से ज्यादा मतदाता पहले ही मतदान कर चुके हैं। 6 जनवरी 2017 को अमेरिका के अगले राष्ट्रपति की घोषणा की जाएगी। 20 जनवरी 2017 से अमेरिका का अगला राष्ट्रपति व्हाइट हाउस में कार्यभार संभालेगा।
डॉनल्ड ट्रंप अमेरिका के 19वें रिपब्लिकन राष्ट्रपति बने। पिछले रिपब्लिकन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश थे।हिलरी क्लिंटन को हराकर अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बने डॉनल्ड ट्रंप।

on Wednesday, 9 November 2016 | | A comment?

दुनिया भर के मुस्लिमो और सेकुलरो की आएगी सामत , हिन्दुवो का दोस्त बनेगा दुनिया का राजा।

- डोनाल्ड ट्रंप 270 इलेक्ट्रोरव वोट्स के जादुई आंकड़े के करीब पहुंच गए हैं। हिलेरी के 209 वोट्स के मुकाबले 244 पर पहुंचे ट्रंप।

- रुझानों के हिसाब से मुकाबला कांटे का बना हुआ है। हिलेरी के 209 इलेक्ट्रोरल वोट्स के मुकाबले रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप 228 पर जीत रहे हैं।

- भारतीय-अमेरिकी कमला हैरिस ने रचा इतिहास, कैलिफोर्निया से सीनेट सीट जीतीं। डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़ीं हैं हैरिस।

on Tuesday, 8 November 2016 | | A comment?

LIVE: Trump के 187 वोट्स के मुकाबले 190 पर पहुचीं हिलेरी क्लिंटन, और कड़ा हुआ मुकाबला

दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र, अमेरिका में राष्ट्पति पद के लिए मतदान समाप्ति के बाद वोटों की गणना शुरू हो चुकी है। अमेरिका के 240 वर्ष के लोकतांत्रिक इतिहास में पहली बार कोई महिला या राजनीति से बाहर का कोई व्यक्ति व्हाइट हाउस पहुंचेगा।

कटुतापूर्ण चुनाव प्रचार के बाद अब दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले अमेरिका में हिलेरी और ट्रंप के बीच मुकाबले में एक-एक वोट दांव पर लगा है।  पढ़ें, LIVE अपडेट्स....

मोदी के फैसले पर ममता हुईं आगबबूला, कहा- वापस लें फैसला

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार के फैसले की तीव्र आलोचना करते हुए उसे निर्दय और बिना विचारे लिया गया फैसला बताया। ममता ने कहा कि इससे आर्थिक अराजकता फैल जाएगी और उन्होंने इस ‘क्रूर फैसले’ को तत्काल वापस लेने की मांग की। वहीं कांग्रेस और माकपा ने भी आशंका जताई है कि इस फैसले से मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों को नुकसान होगा।

ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि यह विदेशों से काला धन वापस लाने में नाकामी से ध्यान हटाने के लिए लिखा गया नाटक का स्क्रिप्ट है। उन्होंने कहा कि हालांकि  वह भ्रष्टाचार और काले धन के सख्त खिलाफ हैं, लेकिन आम आदमी और छोटे व्यापारियों के लिए चिंतित हैं।