हर घर की सबसे जरूरी खबर : 2.5 लाख रु. तक डिपॉजिट करें तो दिक्कत नहीं, इससे ऊपर अघोषित आय पर 200% जुर्माना
नई दिल्ली. 1000/500 रु. के नोट बंद होने के बाद कई सवाल अब भी बने हुए हैं।
फाइनेंस मिनिस्टर अरुण जेटली ने और रेवेन्यू सेक्रेटरी हसमुख अधिया ने बुधवार को कई मुद्दों पर जानकारी दी। अधिया ने बताया कि कोई अपने खाते में 2.5 लाख रु. से ज्यादा जमा करता है तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को बताया जाएगा। आय से अधिक प्रॉपर्टी पाई गई तो उस रकम पर टैक्स के साथ 200% जुर्माना लगेगा। टैक्स अफसर यह भी देखेंगे कि 2 लाख रु. से ज्यादा की ज्वैलरी खरीदने वाले पैन नंबर दे रहे हैं या नहीं। करंसी वापसी से जुड़े सवालों पर फाइनेंस मिनिस्टर अरुण जेटली से संतोष ठाकुर की बातचीत...
Q. बचत के पैसे जमा करने वाली घरेलू महिलाओं के पैसे का क्या होगा?
जेटली. महिलाएं और किसान अपने बचत के पैसे को लेकर चिंता न करें। ये हम भी जानते हैं कि घरेलू महिलाएं और किसान 25, 30 या 50 हजार रुपए घर खर्च के लिए रखते हैं। वे बिना टेंशन, इन पैसों को बैंक में जमा करा दें। उनसे पूछताछ नहीं होगी। जो इनकम टैक्स छूट के दायरे में आते हैं, वे 2.5 लाख सीमा तक पैसे बेफिक्र होकर जमा कर सकते हैं।
Q. लोगों में डर है कि उनके नोट वापस होंगे? बैंकों में समस्या होगी?
जेटली. जिनके पास भी वैध राशि है, उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा। बैंकों में कैश भिजवाया जा रहा है। नए 500 और 2000 के नोट, पुराने नोट के बदले दिए जाएंगे। बैंकों को जरूरत के मुताबिक एक्स्ट्रा काउंटर खोलने को कहा गया है। डर या अफरातफरी उन्हीं के बीच है जिनके पास कानूनी वैध राशि नहीं है।
Q. जिनके पास काला धन है, क्या उन्हें पैसा जमा कराने पर छूट मिलेगी?
जेटली. छूट का समय बीत गया है। यह आम माफी योजना नहीं है। सोर्स का खुलासा करना होगा। इनसे इनके इनकम टैक्स स्लैब के मुताबिक टैक्स वसूलेंगे और जुर्माना लेंगे। ज्यादा बड़ी गड़बड़ियां मिलीं तो कानूनी कार्रवाई भी होगी।
Q. जिनके परिवार में शादी हैं, उन्हें किस तरह की रियायत मिलेगी?
जेटली. शादी-ब्याह के मामले में ज्यादा समस्या नहीं होगी। बड़ी खरीदारी कार्ड वगैरह से ही होती है। जल्द टेंट वाले, कैटरर्स और अन्य लोग भी चेक से पैसा लेने लगेंगे। इससे समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी।
Q.1000 का नोट बंद कर 2000 का ला रहे हैं तो कालाधन कैसे रुकेगा?
जेटली. 2000 का नोट इसलिए लाया गया है क्योंकि हमारी इकॉनोमी बड़ी है। ऐसे में बड़े नोट जरूरी हैं। मोरारजी के वक्त इकॉनोमी में 2% बड़े नोट थे। अब 86% है। ऐसे में यह कदम ठीक है। इससे इकॉनोमी मजबूत बनेगी।
Q. एटीएम से तो एक दिन में 2000 ही निकाल पाएंगे? ज्यादा जरूरत हुई तो?
जेटली. ये दिक्कतें केवल कुछ दिन ही हैं जब तक कि नई करंसी की सप्लाई बढ़ नहीं जाती। इसलिए एटीएम से रोज 2 हजार ही निकाल सकेंगे। ज्यादा जरूरत है तो चेक या विथड्रॉल फॉर्म से पैसे निकाले जा सकते हैं। वहां एक दिन में 10 हजार और हफ्ते में 20 हजार निकाल सकते हैं।
जानिए आज से बैंक में जाकर आपको क्या करना है...
शुक्रवार तक सभी नेशनल हाइवे टोल फ्री, शनिवार-रविवार को बैंक खुलेंग
- सरकार ने फैसला किया है कि शनिवार और रविवार यानी 12 और 13 नवंबर को बैंक खुले रहेंगे। 14 को गुरुनानक जयंती की छुट्ठी रहेगी और 15 नवंबर से बैंक टाइमिंग सामान्य हो जाएगी।
- कई बैंकों ने अपना समय बढ़ाया है और एटीएम चार्ज खत्म कर दिया है। एसबीआई गुरुवार शाम 6 बजे तक खुलेगा।
- एक्स्ट्रा काउंटर भी लगेंगे। आईसीआईसीआई रात 8 बजे तक खुलेगा। बैंक ने डेबिट कार्ड की लिमिट को दोगुना कर दिया है।
आज से बैंक में जाकर आपको क्या करना है ऐसे समझिए
आपके पास रखे 500 और 1000 के नोट बदलने के दो तरीके हैं।
#1. कब नहीं देना होगी आईडी प्रूफ
- आप उस बैंक में जाएं जिसमें आपका खाता है, वहां आप 500-1000 के नोट जमा करा सकते हैं।
- यहां आईडी प्रूफ नहीं देना होगा। जमा करने के बाद आप एटीएम से 2 हजार रुपए तक निकाल सकते हैं। ज्यादा जरूरत होने पर बैंक से 10 हजार रुपए विड्रॉ कर सकते हैं।
#2. कब देना होगी आईडी प्रूफ
- किसी भी नजदीकी बैंक में (जहां आपका खाता न हो) जाकर 4 हजार रुपए तक के नोट बदल सकते हैं।
- ऐसा करने के लिए आपको आईडी प्रूफ देना होगा एवं यह फार्म भरना होगा।
आगे की स्लाइड्स पर इन्फोग्राफ में Q&A में नए-पुराने नोट से जुड़े हर सवाल का जवाब जिसे जानना है जरूरी...

ब्लैक मनी पर PM का पहला डंडा BJP नेता पर ही गिरा, कार से 3 करोड़ बरामद!
गाजियाबाद: ब्लैक मनी पर अंकुश लगाने के लिए पीएम मोदी द्वारा 500-1000 के नोट बंद किए जाने के ठीक एक दिन बाद एक बीजेपी नेता की गाड़ी से 3 करोड़ रुपए बरामद किए गए हैं।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ग़ाज़ियाबाद में भाजपा नेता की गाडी से तीन करोड़ रुपये बरामद किये गए हैं कार दिल्ली से लखनऊ की ओर जा रही थी तथा कार में हरियाणा का नंबर प्लेट था (HR 26 AR 9662)। ग़ाज़ियाबाद में एक मारुती स्विफ्ट मॉडल की कार के ड्राइवर ने बैरिकेड तोड़ के भागने की कोशिश की और पुलिस ने पीछा किया और उन्हें पकड़ा।
कार अजीत मिश्र के नाम पर रजिस्टर्ड है तथा कैश रिकवरी के समय सिद्धार्थ शुक्ल व अनूप अग्रवाल चार में ही सफर कर रहे थे। दोनों ने कहा की वो पैसे उनके ही है साथ ही वो उन को पैसों को लखनऊ पार्टी फंड में जमा करने ले जा रहे थे। पुलिस ने ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सूचित कर दिया है तथा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट धन के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रहा है।
इस बीच गाजियाबाद के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष अशोक मोंगा ने थाने में ये लिखकर दिया की ये पैसा “ केंद्रीय कार्यालय से लखनऊ कार्यालय पार्टी की गतिविधियों के लिए भेजा जा रहा था”। इतना ही नहीं पत्र में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि अनूप अग्रवाल पार्टी के कार्यकर्त्ता हैं तथा अपने अधिकार के तहत वह पैसे को उत्तर प्रदेश ली जा रहे थे।

‘मोदी गेम ला गया...’ एक घंटे में गाना लिखा, दो घंटे में रिलीज, 24 घंटे में तीन लाख हिट्स| #Brand_Modi
प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात 9.30 बजे 500 और 1000 के नोट बंद करने की घोषणा की। इसके साथ-साथ सोशल साइट्स के ‘कीड़े’भी जाग गए। तुरंत मैसेज, कार्टून, आिद वाट्सएप, टि्वटर पर वायरल होन लगे।
वहीं, इस घोषणा के दो घंटे के भीतर एक पंजाबी गाना ‘मोदी गेम ला गया...’ लिखा गया और यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया। 24 घंटे में इस गीत को कई चेनल्स पर तीन लाख हिट्स मिल गए। वाट्सएप पर यह खूब वायरल हुआ। गीत को ऑफिशियल यू-ट्यूब पर बुधवार रात तक 1.54 लाख व्यू मिल चुके थे। पंजाबी गायक निशान भुल्लर ने बताया कि मंगलवार रात वे राजस्थान के हनुमानगढ़ में घर पर दोस्त के साथ बैठे थे। टीवी पर खबर सुनते ही मुंह से निकला कि ‘मोदी गेम ला गया...।’ इसके बाद सुलखन चीमा ने पूरा गीत लिख दिया। म्यूजिक डायरेक्टर को बुलाया और घर पर बने स्टूडियो में गीत रिकॉर्ड कर रात 11 बजे यू-ट्यूब पर अपलोड कर दिया। 24 घंटे में ऐसा रिस्पांस मेरे किसी गीत को नहीं मिला। हमें काले धन पर मोदी का ये कदम काफी पसंद आया। गीत में भी काले धन से जुड़ी बुराइयों के बारे में ही कहा है।
निशान ने बताया कि साल 2009 से 11 तक वह हनी सिंह के साथ भी काम कर चुके हैं। उसके बाद अपनी दो एल्बम ‘द फोक स्टार’ और ‘द रिटर्न ऑफ फोक स्टार’ भी रिलीज कर चुके हैं। ‘हम्मर’ उनका हिट गीत रहा है।