जियो धमाका, सिर्फ 1000 रुपये में मिलेगा 4जी स्मार्ट फोन !डिजिटल इंडिया के तहत दिया जायेगा।।

रिलायंस समूह ने जिओ सिम को तो लोगों में लोकप्रिय बना ही दिया है और इसके चलते जिओ सिम की मांग भी बनी हुई है लेकिन अब रिलायंस एक ऐसा धमाका करने की तैयारी में है, जिसका विश्वास उसके प्रतिस्पर्धी भी नहीं कर सकेंगे। जी हां रिलायंस अब 1 हजार से 1500 रूपये के बीच में स्मार्ट फोन लांच करने जा रहा है। महंगाई के इस जमाने में स्मार्ट फोन की यह कीमत निश्चित ही बहुत कम है। कंपनी ये फैसला 4जी हैंडसेट की बढ़ती डिमांड और सबसे ज्यादा यूजर्स बनाने के ड्रीम को पूरा करने के लिए लिया है।



# अब तक भारत का सबसे सस्ता 4जी स्मार्टफोन रिलायंस एलवाईएफ का आ रहा है। इन हैंडसेट की रेंज 2,999 रुपए से शुरू है। ऐसा माना जा रहा है कि भले ही रिलायंस जियो के इस स्मार्टफोन की कीमत 1000 रुपए के करीब होगी, लेकिन ये पावरफुल होगा।
# इसमें स्प्रेडटर्म 9820 प्रोसेसर है। स्मार्टफोन में कैमरा, वाई-फाई, ब्लूटूथ जैसे फीचर्स भी हो सकते हैं। हालांकि, अब तक कंपनी का इस सबसे सस्ते 4जी स्मार्टफोन के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।

on Thursday, 10 November 2016 | A comment?

ट्रंप के ख‍िलाफ सड़कों पर उतरे लोग, सिएटल में फायरिंग में कई घायल

वॉशिंगटन के सिएटल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ निकाली गई रैली में फायरिंग की खबर है. ट्रंप की जीत से नाखुल लोगों ने रैली निकाली थी. इसी दौरान वहां फायरिंग हुई. फायरिंग में कई लोगों के घायल होने की खबर है.


घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की जीत से एक बड़ा तबका नाखुश है. जगह-जगह उनके खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं और रैलियां निकाली जा रही हैं. कल वोटिंग के दौरान कैलिफोर्निया में भी फायरिंग हुई थी. इसमें एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हुए थे. अमेरिका के बहुचर्चित राष्ट्रपति पद का चुनाव आखिरकार अपनी मंजिल तक पहुंच ही गया है. रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए डेमोक्रेट की हिलेरी क्लिंटन को 218 के मुकाबले 276 वोटों से हरा दिया है. हालांकि, व्हाइट हाउस पहुंचने के लिए किसी भी उम्मीदवार को 270 वोटों की ही जरूरत थी. अमेरिकी राष्‍ट्रपति के चुनाव में अब अगली प्रक्रिया इलेक्‍ट्रोरियल कॉलेज की होगी. ट्रंप जनवरी में राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. आपको बता दें कि अमेरिका में हर बार की राष्‍ट्र‍पति शपथ की सेरेमनी पिछली बार से अलग होती है. साथ ही राष्‍ट्रपति का विदाई समारोह भी किसी थीम पर आयोजित किया जाता है.

इंडिया में अकेले यहां है 5 LAC करोड़ से ज्यादा कालाधन,जानें किसके पास कितना

भोपाल। PM नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार, आतंकवाद, कालाधन और जाली नोटों के खिलाफ लड़ाई का ऐलान कर दिया है।


गौरतलब है कि पिछले दिनों आई स्कीम आय घोषणा योजना-2016 के तहत कई लोगों ने अपनी संपत्ति उजागर की थी। इसमें सिर्फ भोपाल से ही 2200 लोगों से 900 करोड़ रुपए का कालाधन बाहर आया था। इस स्कीम के तहत छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर रीजन में 3000 लोगों ने इस योजना का फायदा लेते हुए 1300 करोड़ रुपए उजागर किए थे। इस स्कीम का फायदा लेने में इंदौर तीसरे नंबर पर रहा था। इसके तहत इंदौर रीजन से 1000 लोगों ने अपनी इनकम डिक्लेयर करते हुए 600 करोड़ रुपए बाहर निकाले थे। यह है मौजूदा स्थिति...

on Wednesday, 9 November 2016 | | A comment?

अमरीका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिंग में हो चुकी है धुनार्इ, देखें वीडियो



डोनाल्ड ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन को हराकर अमरीका के नए राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं। वे अमरीका के 45 वें राष्ट्रपति होंगे। ट्रंप कुछ समय पहले डब्ल्यूडब्लयूई रिंग में भी नजर आ चुके हैं।
रेसलिंग रिंग में ट्रंप ने किसी को धूल चटार्इ हो एेसा नहीं है बल्कि ट्रंप खुद रेसलिंग रिंग में ढेर हो गए थे। जी हां, भारत में इस बारे में बहुत कम लोगों को पता है।
ट्रंप को स्टोन कोल्ड ने जबरदस्त धुनार्इ कर दी थी जिसके बाद वे जमीन पर गिर गए थे।

हम आपको बता दें कि डब्ल्यूडब्लयूई शोज में योगदान करने के लिए वर्ष 2012 में ट्रंप को सेलिब्रिटी विंग ऑफ डब्ल्यूडब्ल्यूई हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।