इंडियन आर्मी के हमले से थर्राया पाकिस्तान, मांगी रक्षा की भीख

इंडियन आर्मी के हमले से थर्राया पाकिस्तान, मांगी रक्षा की भीख
नई दिल्ली। भारतीय सेना के आक्रामक रुख को देखते हुए पाकिस्तान सेना अब बैकफुट पर नजर आ रही है। खबरों के मुताबिक दिवाली से दो दिन पहले पाकिस्तानी सेना और रेंजर्स ने जम्मू के अखनूर सेक्टर में भारतीय चौकियों को बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों और मॉर्टार से निशाना ब



बीएसएफ ने इसका ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया कि पाकिस्तानी रेंजर्स सफेद झंडे लहराने के लिए मजबूर हो गए ताकि भारतीय पक्ष की ओर से फायरिंग बंद की जाए। बता दें कि भारतीय जवाबी कार्रवाई में कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे।


यह भी पढ़ें : चीन ने छेड़ दी जंग, भारतीय सेना ने भी दिखाया दम

पाकिस्तान ने अपनी सेनाओं को आदेश दिया है कि ‘बदले’ के लिए बीएसएफ, सेना से लेकर आम लोगों तक को बख्शा न जाए। पाकिस्तान के हालिया रुख से उसकी यह स्ट्रैटिजी साफ नजर आती है। पश्चिमी सीमा पर संघर्षविराम के 500 मामलों में से दो तिहाई बीते पांच हफ्तों में सामने आए हैं।

सिर्फ जम्मू की बात करें तो यहां इस साल सीजफायर के 200 मामले दर्ज किए गए। इनमें से अधिकतर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हुए। 2015 में पाक की ओर से 405 सीजफायर उल्लंघन के मामले सामने आए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्मी को पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए खुली छूट दे रखी है। जिसकी वजह से सेना बिना किसी बाधा पाक सेना को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

on Friday, 11 November 2016 | A comment?

ट्विटर की गलती या 500,1000 के नोट बैन फैसले पर मोदी के फैन्स हुए कम!

नई दिल्ली: जैसे ही पीएम मोदी ने 500,1000 के नोट को बैन किया वैसे ही पूरी दूनिया में उनके इस फैसले के समर्थन और विरोध में अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिली। मोदी द्वारा लिए गए फैसले से वह खूद भी अछूते नहीं रहे। खबर के अनुसार इस फैसले के बाद उनके ट्वीटर अकाउंट फॉलोअर्स में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। ताज्जुब की बात है कि उनके इस फैसले के बाद ही उनके फॉलोअर्स कम हुए हैं।



माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर की थर्ड पार्टी डेटा अनालिटिक वेबसाइट ट्विटर काउंटर के डेटा के मुताबिक 9 नवंबर नरेंद्र मोदी के ट्विटर फॉलोअर्स में से लगभग 3 लाख यूजर कम हो गए हैं लेकिन ट्विटर का मानना है कि यह महज एक संयोग है और समय-समय पर वो ट्विटर के फर्जी प्रोफाइल्स और स्पैम हटाते रहते हैं।
इसके अलावा सोशल मीडिया अनालिटिक वेबसाइट ट्रकालिटिक्स के डेटा के मुताबिक एक दिन में नरेंद्र मोदी के 3.18 लाख ट्विटर फॉलोअर्स कम हो गए हैं। लेकिन जारी किए गए ऐनालिटिक वेबसाइट ग्राफ को देखकर कहा जा कहा जा है कि यह ट्विटर की समस्या थी जो ठीक हो गई है।

नोट बदलने बैंक पहुंचे राहुल गांधी लगे रहे लाइन में, कहा "PM गरीबों का दर्द नहीं समझेंगे"{बहुत सूजी है}

500 और 1000 रुपये के नोट पर प्रतिबंध और उससे हो रही आम लोगों परेशानी का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, 'मैं गरीबों के साथ खड़ा हूं। प्रतिबंध से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।'
राहुल गांधी राजधानी दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट स्थित SBI ब्रांच पहुंचे थे। जहां वह आम लोगों के साथ लाइन में खड़े रहे। उन्होंने कहा, 'क्या आपको यहां कोई सूट-बूट पहने दिख रहा है? यहां पर सभी आम लोग हैं जो परेशान हैं। पर मोदी जी को इससे क्या फर्क पड़ता है।'


कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, 'मैं 4 हजार रुपये बदलने आया हूं।' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर को 500 और एक हजार रुपये के नोट को बंद करने की घोषणा की थी।