नोटबन्दी :अखिलेश यादव ने जनता के सुविधा के लिए उठाया बड़ा कदम ..

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी का सराहनीय फैसला यूपी में नोट बदलने के लिए मोबाइल कैश वैन चलाने का निर्देश मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने जिलाधिकारियों को नोट बदलने संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने और मोबाइल कैश वैन चलाने का निर्देश दिया।

on Saturday, 12 November 2016 | A comment?

'आजम खान को जेल में डाल देंगे, उसके बाद यूपी की हर जेल में घुमाएंगे': MLA सुरेश राणा

मुजफ्फरनगर। 'हमें वोट दीजिए। अगर हम सरकार में आए तो सबसे पहले आजम खान को जेल में डाल देंगे। उसके बाद हम आजम खान को यूपी की हर जेल में घुमाएंगे ताकि उनको मुजफ्फरनगर में सांप्रदायिक दंगों की सजा दी जा सके।' ये बोल यूपी में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा का नेतृत्व कर रहे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और स्थानीय विधायक सुरेश राणा के हैं। दोनों का नाम 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों में आ चुका है।


2013 के दंगों के केंद्र बुढ़ाना से इन नेताओं की अगुआई में शुक्रवार को यात्रा शुरू हुई। बीजेपी का काफिला दंगों से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले इलाकों से होता हुआ मुजफ्फरनगर पहुंचा। पीएमओ में राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह भी स्पेशल मेहमान बन कर इस रैली में पहुंचे थे। उन्होंने भीड़ से कहा, 'यूपी में ऐसी सरकार बनाओ जो मोदी जी के कहने पर चले। हमने तो पाकिस्तान को सबक सिखा दिया सर्जिकल स्ट्राइक से।'
एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसार बालियान और राणा ने कहा कि वे केवल मुजफ्फरनगर के लिए सोचते हैं। राणा ने कहा, 'एक तरफ आपके सामने एसपी के आजम खान और बीएसपी के नसीमुद्दीन सिद्दकी हैं, वहीं दूसरी तरह आपके पास सुरेश राणा और संजीय बालियान हैं। आप किसे चुनेंगे?' इसके बाद राणा ने कहा, 'मेरे विधानसभा क्षेत्र में 40 प्रतिशत मुस्लिम हैं। फिर भी 10000 लोग हमारी यात्रा का स्वागत करने इकठ्ठा हुए थे। अजित सिंह के गढ़ में कोई यात्रा इतनी सफल नहीं हुई है। लेकिन बीजेपी की यात्रा को वहां बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली। जाट हमारे साथ हैं।'

NOTE बैन का सबसे बड़ा नुकसान खुद पीएम मोदी को

ऐसी खबरें हैं कि नौ नवंबर को जब से पीएम मोदी ने 500 और 1,000 के नोटों के चलन से बाहर होने का ऐलान किया तब से ट्विटर पर उन्‍हें तीन लाख लोग अनफॉलो कर चुके हैं।


पीएम मोदी के लिए तो यह नुकसान ही माना जाएगा क्‍योंकि पीएम मोदी को ट्विटर पर अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के बाद सबसे पॉपुलर लीडर माना जाता है। ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स की कमी कहीं न कहीं उनके इस कदम की आलोचना के तौर पर भी देखी जा रही है।

देशभक्तों के लिए अच्छी खबर: 12वीं पास युवाओं के लिए इंडियन आर्मी में बंपर भर्ती

इंडियन आर्मी ने 10+2 के लिए रोजगार नोटिफिकेशन जारी किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार मानकों के हिसाब से 7 दिसंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।

कुल पद: 90
पद का नाम: 10+2 टेक्निकल इंट्री स्कीम कोर्स- 37
आयु सीमा:
इस पद के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवार अधिकतम साढ़े 19 साल के होने चाहिए. रिजर्व कैटेगरी की उम्र सीमा के लिए नोटिफिकेशन देखें।
योग्यता:
किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास।
सैलेरी: 21,000 रुपये
चयन प्रक्रिया: फिजिकल टेस्ट, साक्षात्कार और ग्रुप टेस्ट