समस्तीपुर मंडल कारा में हुई छापेमारी

गणतंत्र दिवस पर हाई अलर्ट को लेकर समस्तीपुर मंडल कारा में मंगलवार की रात छापेमारी की गयी। रात लगभग साढ़े नौ बजे प्रशासन की टीम कारा गेट पहुंची।गेट खुलने के बाद प्रशासन ने रात 10 बजे से एक बजे तक जेल के विभिन्न वार्डो का निरीक्षण किया। सदर एसडीओ केडी प्रोज्ज्वल के नेतृत्व में हुई छापेमारी टीम में सदर डीएसपी मो तनवीर अहमद, नगर इंस्पेक्टर एचएन सिंह, मुफसिल इंस्पेक्टर कुमार कीर्ति सहित अन्य पुलिस अधिकारी और दर्जनों पुलिस कर्मी उपस्थित थे।लगभग चार घण्टे तक सभी कैदी वार्डो की गहनता पूर्वक जाँच की गयी।

जाँच के दौरान कैदी वार्ड से तंबाकू, तंबाकू डिब्बी सहित अन्य सामग्री जब्त किया गया।इसके अलावे कोई आपत्तिजनक सामग्री नही मिल पाई। जानकारी के अनुसार जेल में हथियार पहुचने की सूचना पुलिस को मिली थी, जिसके बाद छापेमारी की गयी। लेकिन अधिकारी पुष्टि नही हो पायी है।गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर जेल में छापेमारी करना बताया गया है।

on Wednesday, 25 January 2017 | | A comment?

गणतंत्र दिवस पर रेलवे में हाई अलर्ट, आरपीएफ आईजी ने की दलसिंहसराय मामले की जाँच

[[ Muzaffarpur ]] आरपीएफ आईजी रविन्द्र वर्मा ने बुधवार को समस्तीपुर पहुंचे। साथ ही रेलवे में जारी हाई अलर्ट को लेकर स्थानीय आरपीएफ अधिकारी के साथ सुरक्षा और सतर्कता की समीक्षा की।इससे पूर्व आईजी रविन्द्र वर्मा ने कमांडेंट वीपी पण्डित के साथ दलसिंहसराय पहुंचे, जहां रेल पुल संख्या 20 को देखा। जहाँ 22 जनवरी की रात असमाजिक तत्वों ने रेल हादसे की साजिश के लिये अप रेललाइन पर कंक्रीट रख दिया था। लेकिन पेट्रोल मेन की सतर्कता से बड़ी घटना टल गयी। आईजी ने बताया कि घटना स्थल की जाँच की गयी है।


आरपीएफ में भी केस किया गया है। विभिन्न पहलुओ पर जाँच की जा रही है। इसके बाद आईजी ने कमांडेंट कार्यालय का निरीक्षण किया।जहां सुरक्षा के मुद्दे पर आवश्यक आदेश दिए। साथ ही गणतंत्र दिवस को लेक सतर्क और सजग रहने को कहा।

उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिसके कारण सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।मौके पर एसी अजय कुमार अहित अन्य आरपीएफ अधिकारी थे।

मैं गरीब हूँ, मुझे पता है गरीबी क्या होती है : राहुल गाँधी

जबसे राहुल गाँधी फिरंगी देश का भ्रमण कर लौटे है कुछ नया करने की कोशिश में है। ये कोशिश कांग्रेस को सफलता दिलाने के लिए की जा रही है लेकिन राहुल गाँधी करना कुछ चाहते है पर होता कुछ और है। कुछ ऐसा ही नजारा उत्तराखंड में देखने को मिला। जब राहुल गाँधी ने अपने कुर्ते की जेब को फाड़कर उसमें हाथ डालकर लोगों को बताया देखिये ये मेरी हैसियत है।  mujhe gribi pta hai 

हालांकि, इसका तात्पर्य न लोग समझ पाए और न ही राहुल गाँधी इसे समझा सके। हां, राहुल गाँधी ने इस एक्टिंग के बाद कहा कि मैं गरीब हूँ। देखिये मेरी हालात, मेरे पास पैसे नहीं है। नोटबंदी के बाद से देश गरीबी की ओर अग्रसर है। mujhe gribi pta hai 

राम-राम जपना, पराया माल अपना

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कहते है अच्छे दिन आ गये। ये है अच्छे दिन। जेब में पैसा नहीं है और कहते है अच्छे दिन आ गये। सेल्फीमैन गरीबो के साथ नहीं बल्कि अमीरों के साथ सेल्फी लेते है। मुझे देखिये मैंने ये कुर्ता 500 की पहनी है, जबकि देश के पीएम 15 लाख का सूट पहनते है। इसे कहते है अच्छे दिन। पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों के लिए अच्छे दिन लाये बाकि लोगों के लिए तो बुरे दिन है। जिसे काला दिन भी कह सकते है। mujhe gribi pta hai 

मैं अपने दूसरे बेटे का नाम बाबर रखूँगा: सैफ अली खान

पीएम मोदी को देश की गरीबी नहीं दिखती है वो विदेश यात्रा में मस्त रहना चाहते है। ये पैसा हम जैसे भाइयों का है। जिसका पीएम मोदी गलत इस्तेमाल कर रहे है। मुझे दुःख होता है कि किसान, देश की युवाशक्ति आत्महत्या कर रहे है। वही मोदी सरकार ऐसो-आराम में मस्त है। mujhe gribi pta hai 

राहुल गाँधी ने लोगों से पूछा क्या आपके खाते में 15 लाख रूपये आ गए ? जबाब नहीं आया। तब राहुल गाँधी गुनगुनाने के लहजे में बोले राम-राम जपना, पराया माल अपना। मोदी सरकार देश की जनता को राम के नाम पर लूट रही है। जिसका जबाब जनता जनार्दन अवश्य देगी

on Tuesday, 17 January 2017 | | A comment?

कांग्रेस ने योजनाबद्ध तरीके से करवाया 84 दंगा: बादल


मुक्तसरः दंगों की फायलें सार्वजनिक करने के मामले के बीच मुख्यमंत्री बादल के एक ओर बयान ने मामले को और गर्मा दिया है। मुकतसर में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान बादल ने आरोप लगाते हुए कहा कि सिखों की हत्या कांग्रेस द्वारा पूरी योजनाबद्ध तरीके से करवाई गई थी। डी.यू. मामले पर बोले बादल बादल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक किताब में भगत सिंह को आतंकवादी बताए जाने की निंदा की है। बादल का कहना है कि उन्होंने अपनी जिदगी में भगत सिंह से बड़ा देश भक्त कोई भी नहीं देखा। अब सी.पी.एस बनेंगे मंत्री राज्य सरकार द्वारा 7 विधायकों को सी.पी.एस बना कर कैबिनेट में दाख़िला देने के बाद अब मुख्यमंत्री बादल अपने मंत्रीमंडल में फेरबदल करके पुराने मुख्य सचिवों को मंत्री बनाने जा रहे हैं। मुक्तसर में पत्रकारों के साथ बातचीत दौरान बादल ने इसके संकेत दिए है।आपको बता दें कि अपनी कैबिनेट में 25 मुख्य संसदीय सचिव रखने वाली अकाली दल दिल्ली की केजरीवाल सरकार की इसी नीति की निंदा कर चुकी है। चुनावी साल होने के कारण बादल सभी विधायकों को खुश करने के मूड में हैं।

on Thursday, 12 January 2017 | A comment?