अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन विवादों से मचाया बवाल!

अमेरीकी राष्‍ट्रपति पद के चुनाव में डोनाल्‍ड ट्रम्‍प ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने हिलेरी को हरा कर अमेरिका की सत्ता अपने नाम कर ली है। डोनाल्‍ड ट्रम्‍प को एक साल पहले तक दुनिया में केवल एक अरबपति बिजनेसमैन के रूप में ही पहचाना जाता था। ऐसे में अब वह अमेरिका के नए राष्ट्रपति बन गए हैं। ट्रम्प के चुनाव में आने के बाद से ही वह विवादों में रहे हैं।

ट्रम्प के रिलेशन्‍स के कई कारण हैं। सबसे पहला कारण तो पैसा, शोहरत है। ट्रम्‍प अमेरिका के मिलीनेयर हैं। उनके बैंक अकाउंट्स में काफी रकम है जो इसका एक बड़ा कारण है। लेकिन सिर्फ पैसा ही नहीं है जिसकी वजह से ये खूबसूरत बलाएं ट्रम्‍प के आगे पीछे रहती हैं। डोनाल्‍ड ट्रम्‍प की पॉलीटिकल पावर, रुतबा भी इसकी एक खास वजह है।
इन्‍हीं सबकी वजह से ट्रम्‍प सिर्फ अपनी ही फील्‍ड में फेमस नहीं हैं बल्कि अमेरिका में टीवी की बड़ी पर्सनालिटी माने जाते हैं। ये खूबसूरत महिलाओं से जिनके साथ डोनाल्‍ड ट्रम्‍प के रिश्‍ते रहे हैं। इनमें कोई दुनिया की टॉप मॉडल है तो कोई अभिनेत्री। बेवसाइट ने एक दो नहीं बल्कि ऐसे दस नामों की लिस्ट जारी की है जिनके शारीरिक संबंध ट्रम्प के साथ रहे। इस लिस्ट में एक्‍ट्रेस एलीसन जियानिनी, मशहूर मॉडल इंग्रिड सियनहेव सहित कई महिलाएं रही हैं।
1989 में ट्रंप ने गंजेपन को दूर करने के लिए सर्जरी करवाई थी। सर्जरी के दौरान हुई असहनीय पीड़ा का गुस्सा उन्होंने अपनी बीवी इवाना पर उतारा, क्योंकि सर्जन उनकी पत्नी का भी डॉक्टर था। पहले उन्होंने इवाना पर हमले किए फिर उसके कपड़े फाड़ डाले। पति का ऐसा हिंसक रूप देख इवाना बेहद डर गई और घर के ऊपर भागी। वो बंद दरवाजे के पीछे सारी रात रोती रहीं।
फॉक्स न्यूज की एंकर मेगिन केली पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर ट्रम्प विवादों में हैं। उन्होंने एक ट्वीट में केली के लिए “बिम्बो” शब्द का इस्तेमाल किया है। बिम्बो ऐसी महिला को कहते हैं जो आकर्षक तो हो पर समझदार न हो। ट्रम्प ने ट्विटर पर लिखा है कि मैं मेगिन केली को बिम्बो नहीं कहना चाहता हूं, क्योंकि ऐसा करना राजनीतिक रूप से सही नहीं होगा। इसके बदले मैं उन्हें हल्की रिपोर्टर कहूंगा।
डोनाल्ड ट्रम्‍प की पहचान मुस्लिम विरोधी नेता के रूप में दुनियाभर में बनी हुई है। उन्होंने अपनी उम्मीदवारी पेश करने के दौरान कहा था कि अगर वो राष्‍ट्रपति बने तो अमेरिका में मुसलमानों के घुसने पर बैन लगा देंगे। नोबल शांति पुरस्कार की सूची में डोनाल्ड ट्रम्‍प के अलावा पोप फ़्रांसिस और ISIS द्वारा बलात्कार की गई महिलाओं के हक़ के लिए लड़ने वाली नादिया शामिल हैं।

on Wednesday, 9 November 2016 | | A comment?
0 responses to “अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन विवादों से मचाया बवाल!”

Leave a Reply